खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में अग्रवाल समाज की नई कार्यकारणी के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू, बैठक में निर्वाचन समिति का गठन, एक माह में होंगे चुनाव

जनोदय पंच। सेंधवा; अग्रवाल समाज की बैठक में नई कार्यकारणी गठन के लिए छह सदस्यीय निर्वाचन समिति बनाई गई है, जो एक माह में चुनाव प्रक्रिया पूरी करेगी। बैठक में आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत कर 4 लाख से अधिक बचत की जानकारी दी गई, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
सेंधवा में अग्रवाल समाज की कार्यकारणी की बैठक मंगलवार रात 8 बजे श्री सत्यनारायण मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान वार्षिक आय-व्यय पत्रक भी प्रस्तुत किया गया।

बैठक में कोषाध्यक्ष सौरभ तायल ने विगत वर्ष का आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किया। पत्रक में 4 लाख से अधिक की बचत दर्शाई गई, जिसमें से 3 लाख रुपए की बैंक एफडी कराई गई है। इस पत्रक को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

नई कार्यकारणी गठन का निर्णय

समाज अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल ने बताया कि कार्यकारणी का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। उन्होंने नई कार्यकारणी गठित करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात कही। समाज द्वारा छह सदस्यीय निर्वाचन समिति का गठन किया गया, जो एक माह के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी कर नई कार्यकारणी का गठन करेगी। निर्वाचन समिति में पीरचंद मित्तल, अजय मित्तल, गोपाल तायल, श्यामसुंदर एरन (रम्मू काका), हेमंत गर्ग, सुनील अग्रवाल को शामिल किया गया है। समिति को निर्धारित समय में निर्वाचन संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने आभार

दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर श्यामसुंदर तायल ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं समाज के संरक्षक कैलाश एरन, गिरधारी गोयल और गोपाल तायल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यकारणी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को संगठित कर युवाओं के विकास, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में सकारात्मक कार्य किए गए हैं।

यह रहे उपस्थिति

इस अवसर पर शंकरलाल गोयल, राकेश एरन, राहुल गर्ग, सौरभ तायल, सुनील अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, गोपाल तायल, कैलाश मित्तल, नितेश अग्रवाल, सुरेश गर्ग, श्याम तायल, हरि गोयल, कमल अग्रवाल, मुकेश मित्तल, राजेंद्र नरेडी, राजेंद्र गोयल, सुधीर मंगल, विक्की खंडेलवाल, कन्हैया अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!