सेंधवाखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल; विधायक बरडे ने की पहाड़ी अंचल में बिजली पहुंचाने की पहल, चिचपानी के कान्तिलाल फलिया में विधिवत भूमिपूजन किया

चिचपानी के कान्तिलाल फलिया में विधिवत भूमिपूजन कर कार्य शुरू ग्रामीण विकास के लिए बिजली, सड़क और योजनाओं पर जोर

जनोदय पंच, पानसेमल। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पन्नाली अंतर्गत चिचपानी के कान्तिलाल फलिया में विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक श्री श्याम बरडे ने विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पन्नाली के दूरस्थ ग्राम चिचपानी के कान्तिलाल फलिया में विद्युतीकरण कार्य का विधायक श्री श्याम बरडे ने विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

ग्रामीण विकास पर जोर
विधायक श्री बरडे ने उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि पुल-पुलिया, सड़क, बिजली, पानी, पंचायत भवन और स्कूल भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सरकार की योजनाओं का लाभ
विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क कर विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी, प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली बहना योजना एवं निःशुल्क उपचार जैसी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

विद्युतीकरण से मिलेगा लाभ
विधायक श्री श्याम बरडे ने कहा कि विद्युतीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, कृषि और दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को नई दिशा और गति मिलेगी। इससे क्षेत्र के जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और यह पहल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चन्द्रकान्त महाजन, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र शितोले, बावाज्या पटेल, जनपद सदस्य जगदीश भंडारी, प्रेमसिंह जाधव, गुमान वास्कले, रेवसिग पटेल, सायसिग पटेल, सरपंच राधेश्याम मोरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!