सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा: झोपाली गांव में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, मौके पर महिला की मौत, बेटे सायसिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची, पोस्टमॉर्टम के बाद कार्रवाई

सेंधवा के झोपाली गांव में शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया। आरोपी सकाराम जमरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बेटे सायसिंग की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की।

सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के झोपली गांव में शुक्रवार शाम एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। एसआई संजीव पाटिल के अनुसार आरोपी सकाराम जमरे और उसकी पत्नी शांताबाई घर में अकेले थे, जहां शराब के नशे में विवाद हुआ।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने शांताबाई के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी खेती का कार्य करते थे और घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।


बेटे के आने पर हुआ खुलासा

घटना का पता तब चला जब मृतका का पुत्र सायसिंग रात में घर लौटा। उसने अपनी मां को मृत अवस्था में पाया और तत्काल ग्रामीणों एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल भेजा गया। शनिवार सुबह मायके पक्ष की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम हुआ। पुलिस ने आरोपी सकाराम जमरे को उसी रात गिरफ्तार कर लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!