खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

राजपुर में 4 एकड़ बैंगन की फसल पर चला रोटावेटर, किसान ने खुद किया नष्ट, किसान की मजबूरी, बाजार में नहीं मिले दाम तो खेत में ही खत्म की फसल

मंडी में 1-2 रुपए किलो भी नहीं मिल रहे दाम, तुड़ाई का खर्च भी नहीं निकल रहा

जनोदय पंच, राजपुर। बड़वानी जिले के ग्राम ऊंची में किसान मंशाराम पंचोले ने कम दाम मिलने के कारण चार एकड़ बैंगन की फसल नष्ट कर दी। मंडी में कीमत तुड़ाई खर्च से भी कम रही। करीब साढ़े तीन लाख की लागत के बाद किसान को नुकसान उठाना पड़ा।
राजपुर विकासखंड के ग्राम ऊंची निवासी किसान मंशाराम पंचोले ने अपनी चार एकड़ में लगी बैंगन की खड़ी फसल पर रोटावेटर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। महीनों की मेहनत से तैयार फसल को खुद खत्म करना किसान के लिए मजबूरी बन गया।

मंडी में नहीं मिल रहा उचित मूल्य
किसानों के अनुसार मंडी में बैंगन के दाम एक से दो रुपए प्रति किलो तक भी नहीं मिल रहे हैं। पिछले एक महीने से यही स्थिति बनी हुई है, जिससे लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।

तुड़ाई का खर्च भी भारी
मंशाराम पंचोले ने बताया कि बैंगन की तुड़ाई का खर्च करीब दो रुपए प्रति किलो आता है, जबकि मंडी में इससे भी कम भाव मिल रहा है। ऐसे में तुड़ाई करवाना घाटे का सौदा बन गया, इसलिए फसल को खेत में ही नष्ट करना पड़ा।

लाखों की लागत के बाद नुकसान
किसान के अनुसार चार एकड़ फसल में बीज, खाद, दवा और सिंचाई पर करीब 3 से 3.50 लाख रुपये खर्च हुए। इसके बावजूद उन्हें कोई लाभ नहीं मिला और पूरा निवेश नुकसान में चला गया।फसल नष्ट करने के बाद मंशाराम पंचोले ने खेत की दोबारा जुताई शुरू कर दी है। उनका कहना है कि नुकसान के बावजूद आगे बढ़ना ही विकल्प है, इसलिए अब वे नई फसल की तैयारी कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!