खरगोन-बड़वानी

बड़वानी: जन-संवाद कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर जोर,   भामपुरा में पुलिस ने ग्रामीणों को सुरक्षा उपायों से किया जागरूक

भामपुरा में जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी. साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों पर दी जानकारी

जनोदय पंच | बड़वानी; बड़वानी में ‘जन-संवाद: आपकी बात पुलिस के साथ’ कार्यक्रम के तहत ग्राम भामपुरा में जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों पर ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी।

बड़वानी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने एवं आमजन से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से “जन-संवाद: आपकी बात पुलिस के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस द्वारा चौकी चाचरिया अंतर्गत ग्राम भामपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक औपी चंगोडे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी केशव यादव द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

ग्रामीणों की सहभागिता

कार्यक्रम में ग्राम भामपुरा के सरपंच, पटेल, पुजारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं महिलाओं की सहभागिता रही। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।ग्रामीणों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, अज्ञात कॉल एवं संदिग्ध लिंक से सावधानी बरतने, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

उल्लेखनीय भूमिका

इस जनजागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी निरीक्षक औपी चंगोडे, चौकी प्रभारी केशव यादव, सहायक उप निरीक्षक राकेश मंडलोई, प्रधान आरक्षक बबलू तलवारे, आरक्षक राहुल वास्केल, आरक्षक संतोष की सराहनीय भूमिका रही।बड़वानी पुलिस द्वारा इस प्रकार के जन-संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में सुरक्षा के प्रति विश्वास एवं जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!