सेंधवामुख्य खबरे
सेंधवा में अंबेडकर जयंती पर विधायक मोंटू सोलंकी ने किया माल्यार्पण, सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान

सेंधवा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विधायक श्री सोलंकी ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माता बाबा साहब ने देश को समान अवसर, अधिकार और न्याय की मजबूत नींव प्रदान की, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।





