सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। दिगंबर जैन मंदिर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह संपन्न

जनोदय पंच। सेंधवा। शहर की अनु विहार कॉलोनी में दिगंबर जैन मंदिर के शिलान्यास एवं भूमि पूजन का पावन कार्य हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। समाज के सचिव श्री सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव एवं विशिष्ट अतिथि पंडित मेवालाल जी पाटीदार ने भगवान महावीर स्वामी एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भूमि पूजन एवं शिलान्यास का वैदिक मंत्रोच्चार इंदौर से पधारे भैया जी अमित सिंघई द्वारा विधिवत कराया गया। इस पुण्य अवसर के प्रमुख पुण्यार्जक पाटनी परिवार, सेंधवा रहे। साथ ही रत्नेश जैन, मोनिका जैन, सोनम जैन, सौरभ जैन, आशीष जैन, बबिता जैन, पारस जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस शुभ अवसर पर प्रमुख दानदाता श्री दयाचंद जी जैन (खरगोन) का अतिथियों द्वारा मोती की माला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। उन्होंने अपनी सेंधवा स्थित प्लांट से प्राप्त राशि मंदिर निर्माण हेतु समर्पित करने की घोषणा की।
सम्मान समारोह में स्थानक श्वेतांबर समाज, अनु विहार कॉलोनी के कॉलोनाइजर श्री प्रकाश सुराणा, श्री छोटेलाल जी जौगड़, गौरव जैन, मितेश बोकडिया एवं प्रेमचंद सुराणा परिवार का भी अभिनंदन किया गया।
मंच से मंदिर निर्माण हेतु दान देने वाले सभी दानदाताओं के प्रति आभार एवं अनुमोदना व्यक्त की गई।
श्री बी.एल. जैन ने अपने उद्बोधन में मंदिर निर्माण के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विशिष्ट अतिथि पंडित मेवालाल जी पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मंदिर जैन धर्म की आराधना का केंद्र बनेगा, जहां शांति, सद्भावना एवं संस्कारों का विकास होगा।
मुख्य अतिथि श्रीमती बसंती बाई यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबके प्रयास” से ही इस मंदिर का निर्माण संभव होगा और नगर पालिका सेंधवा इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। अंत में बाहर से पधारे अतिथियों एवं नगर के सभी धर्मनिष्ठ श्रावक-श्राविकाओं का आभार श्रीमती सोनम जैन ने व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!