खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। बड़वाह के मोरटक्का पुल पर आयशर की टक्कर से स्कूटी सवार 35 वर्षीय युवक की मौत…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह के मोरटक्का पुल पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक मोनू उर्फ मोहनसिंह पिता पृथ्वी सिंहचौहान निवासी सुराणा नगर की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी चितेश पाटीदार ने बताया कि सुबह सनावद जाने के दौरान मेरे आगे जा रहे स्कूटी सवार मोनू उर्फ मोहनसिंह पिता पृथ्वी सिंग चौहान को मोरटक्का पर सामने से आ रही तेज रफ्तार आयशर वाहन ने टक्कर मार दी।

जिससे उसके दाहिने हाथ व पैर में गंभीर चोट आई। उसके बाद उसे गंभीर घायल अवस्था में 108 एम्बुलेंस के पायलट राहुल सोलंकी व ईएमटी डॉ राजेश बागरी की मदद से शासकीय अस्पताल ले जाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया। लेकिन घायल मोनू ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही इंदौर के समीप दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मोनू एमपीईबी कान्हापुर में एलडीसी के पद पर पदस्थ था। पुलिस ने आयशर वाहन को जप्त कर अभिरक्षा लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!