सेंधवा

सेंधवा में एमएसएमई और स्टार्टअप पर वर्कशॉप, उद्योगों को मिलेगा नई दिशा का मार्गदर्शन

जनोदय पंच। सेंधवा। भारतीय जैन संघटना चौप्टर सेंधवा के द्वारा औद्योगिक क्रांति एवं देश हित में नए उद्योगों के स्टार्टअप एवं नए उद्योगों की वित्तीय एवं प्रशासनिक जानकारी प्रदान करने के लिए तथा केंद्र एवं राज्य की योजनाओं से संबंधित एमएसएमई की जानकारी देने के लिए सेंधवा काटन एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती एवं एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री, सेमल्या के सहयोग से एक वर्कशॉप का आयोजन सेंधवा में दिनांक 30 अप्रैल, गुरुवार को लायंस कम्युनिटी हॉल में 7रू00 बजे किया जा रहा है । उक्त वर्कशॉप में मुख्य वक्ता के रूप में श्री निरंजन जी जुवा नेशनल हेड, भारतीय जैन संघटना (एमएसएमई) उपस्थित रहेंगे। भारतीय जैन संघटना चौप्टर सेंधवा के अध्यक्ष अशोक सकलेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में केंद्रीय एवं राज्य की एमएसएमई संबंधित योजनाओं की जानकारी एवं नवीन उद्योगों के स्टार्टअप से संबंधित जानकारी मुख्य वक्ता द्वारा दी जावेगी जो हमारे नवीन व्यापार एवं उद्योगों को बढ़ाने में सहायक होगी। इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना के निर्माण विभागीय अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन एवं बीजेएस बड़वानी जिले के अध्यक्ष सुरेश बागरेचा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भारतीय जैन संघटना चौप्टर सेंधवा एवं कॉटन एसोसिएशन सेंधवा तथा औद्योगिक संगठनों ने सभी उद्यमियों सहित युवाओं से विशेष अनुरोध किया है कि वह इस आयोजन में सहभागिता लेवे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!