बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने दुकान से मोबाईल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार…. चालीस हजार के दो मोबाइल किए जप्त…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने नगर के सुभाष मार्केट स्थित बलराम मोबाइल दुकान से 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात्रि में दुकान का शटर उचका कर 7 एंड्रॉयड मोबाइल एवं 4 कीपैड मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। व उनके कब्जे से दो मोबाइल जप्त किए है।
एसडीओपी अर्चना रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा सुभाष मार्केट, बड़वाह स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसका थाने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पुलिस टीम का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
गठित पुलिस टीम सभी संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेजों का संकलन किया गया एवं उन्हें बारीकी से खंगाला गया। जिसमें पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना में संलिप्त संदेहियों को चिह्नित किया गया।
परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नावघाटखेड़ी क्षेत्र में कुछ युवक मोबाइल बेचने से प्राप्त रकम के बंटवारे को लेकर आपस में चर्चा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी गई।
इस दौरान पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे, जिन्हें टीम द्वारा पकड़ा गया। पकड़ में आए व्यक्तियों से अपना नाम लल्ला पिता डाया चारण (19) निवासी रावत पलासिया व शिवम पिता रामकरण धौबे (24) साल निवासी रिछफल थाना नर्मदानगर हाल मुकाम चन्दनगढ़ ओंकारेश्वर बताया। व पूछताछ करने पर दोनों संदेहियों ने उक्त चोरी की घटना करना स्वीकार किया।
पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से उनके हिस्से में आए 2 मोबाईल फोन जिनकी कीमत लगभग चालीस हजार रुपए को जप्त किया।



