खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट और यातायात नियमों पर चलाया विशेष अभियान

हेलमेट, गति नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन के लिए पुलिस की विशेष मुहिम

बड़वानी जिले में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल के आह्वान पर हेलमेट अनिवार्यता अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में जिले के सभी प्रमुख चौराहों और थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों की तैनाती की गई है। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की जा रही है।

जागरूकता के साथ सख्त कार्रवाई

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान बनाना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। वाहन चालकों को मौके पर हेलमेट के जीवन रक्षक महत्व की जानकारी दी जा रही है। नियमों की लगातार अनदेखी करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा कि हेलमेट कानून का बोझ नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों का सुरक्षा कवच है।

आमजन से नियम पालन की अपील

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने जिलेवासियों से गुणवत्तापूर्ण हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे में वाहन नहीं चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक छोटी लापरवाही पूरे परिवार के लिए उम्रभर का दर्द बन सकती है। पुलिस ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी दस्तावेज साथ रखने तथा हर परिस्थिति में यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!