खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

अंजड लोक अदालत में 20 लाख रुपए विवाद का समझौता, किसान को मिली पहली किस्त

अंजड न्यायालय में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में डालर चना भुगतान विवाद का निराकरण किया गया। ठीकरी तहसील के ग्राम कुआं निवासी किसान महादेव पाटीदार ने शिकायत की थी कि खरगोन जिले के नांद्रा निवासी अनाज व्यापारी उज्जवल उर्फ विक्की जैन ने वर्ष 2024 में उनसे करीब 20 लाख रुपए का डालर चना खरीदा था, लेकिन लंबे समय तक भुगतान नहीं किया।

कई विभागों में की थी शिकायत
राशि नहीं मिलने पर किसान महादेव पाटीदार ने पुलिस, मंडी प्रशासन, एसडीएम और कलेक्टर कार्यालय तक आवेदन दिए थे। मामले के समाधान के लिए शनिवार को अंजड न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में सुनवाई हुई। वरिष्ठ न्यायाधीश पूजा अहिरवार की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया।

किसान को मिली पहली राशि
समझौते के अनुसार किसान महादेव पाटीदार को 20 लाख रुपए में से 5 लाख रुपए नगद दिए गए। वहीं शेष 15 लाख रुपए 45-45 दिनों के अंतराल में भुगतान किए जाएंगे। समझौते के बाद किसान ने न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित मामले में अब जाकर उन्हें न्याय मिला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!