सेंधवा

किशोरी बालिकाओं और परिवारों के अधूरे दस्तावेज पूर्ण कराने पर रहा विशेष फोकस

सेंधवा के नवलपुरा में किशोरी बालिकाओं के अधिकार सुनिश्चित करने हेतु विशेष कन्वर्जेंस कैंप आयोजित

जनोदय पंच। सेंधवा। प्रियांशी एजुकेशनल एंड कल्चरल सोशल सोसायटी संस्था द्वारा किशोरी बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम नवलपुरा में विशेष कन्वर्जेंस कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरी बालिकाओं एवं उनके परिवारों के अधूरे दस्तावेज पूर्ण करवाना तथा उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना था।

दस्तावेज पूर्ण कराने में किया सहयोग

कैंप में किशोरी बालिकाओं, उनके माता-पिता एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था की टीम द्वारा आधार कार्ड, समग्र आईडी, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता, जन्म प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देकर अधूरे दस्तावेज पूर्ण करवाने में सहयोग किया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि कई बार आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण किशोरी बालिकाएं शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाती हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह कन्वर्जेंस कैंप आयोजित किया गया, ताकि बालिकाओं को समय पर आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को शिक्षा का महत्व, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों और अभिभावकों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बालिकाओं के भविष्य के लिए उपयोगी पहल बताया। कुल 178 लोगों ने इस कैंप का लाभ प्राप्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!