अंजड़ में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने हर ग्राम एक काम अभियान के लिए कॉलेज से किया एमओयू
महाविद्यालय के विद्यार्थियों को गांवों के विकास, सर्वेक्षण और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने की पहल

जनोदय पंच। अंजड़। खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय पहुंचकर “हर ग्राम एक काम” अभियान के लिए एमओयू किया। अभियान के तहत विद्यार्थी गांवों में विकास कार्यों का सर्वे करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. उमेश काकेश्वर, प्रो. सुभाष सोलंकी, प्रो. एमएस मोरी, प्रो. डॉ. सुरेश काग सहित महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को गांवों से जोड़ने की पहल
सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि उन्होंने 16 फरवरी को अपने जन्मदिवस पर जिलेभर में “हर ग्राम एक काम” अभियान की शुरुआत की थी। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गांवों के विकास कार्यों से जोड़ना है। इसके तहत विद्यार्थी अपने-अपने गांवों में जाकर विकास कार्यों का चिन्हांकन और सर्वे करेंगे। ऑनलाइन फॉर्मेट के माध्यम से यह जानकारी दर्ज की जाएगी कि गांवों में कौन-कौन से कार्य हो चुके हैं, किन कार्यों की आवश्यकता है और भविष्य में क्या किया जा सकता है। सांसद ने कहा कि अभियान में सरकारी, प्राइवेट, सामाजिक और धार्मिक सभी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य शामिल होंगे।
शोध और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा फोकस
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश काकेश्वर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सक्रिय और संगठित सहभागिता सुनिश्चित करना है। चयनित ग्रामों को अध्ययन, सर्वेक्षण एवं शोध के लिए “दत्तक ग्राम” के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे विद्यार्थी शासन की योजनाओं और सामाजिक अभियानों की कार्यप्रणाली को समझ सकेंगे। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर, सुरेंद्र गहलोत, बंटी बंसल, अरुण परमार, जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, खेमा यादव, हितेश राठौड़, प्रो. सुभाष सोलंकी, प्रो. एमएस मोरी, प्रो. डॉ. सुरेश काग, महाविद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।



