खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

बड़वानी; कॉलेज चलो अभियान तेज, ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास जारी

कॉलेज चलो समिति अब तक 60 विद्यार्थियों से संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दे चुकी,  स्वयंसेवकों को छात्रवृत्ति, हेल्प डेस्क और ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की दी गई जानकारी

जनोदय पंच। बड़वानी। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं समिति के माध्यम से “कॉलेज चलो अभियान” अंतर्गत अपने-अपने ग्राम और संपर्क क्षेत्र के ड्रॉप आउट विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों की सूची प्राप्त की जा रही है। सूची में दर्ज विद्यार्थियों से फोन के माध्यम से संपर्क कर उन्हें ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। महाविद्यालय की कॉलेज चलो समिति अब तक 60 विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित कर चुकी है।

स्वयंसेवकों ने संभाली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में निर्मल सिंह चौहान, लगीन, सोनू चौहान, मनीषा बामनिया, शीतल बंडोड, संजय भंडारी और सबीना भाभरे ड्रॉप आउट विद्यार्थियों से निरंतर संपर्क करेंगे। महाविद्यालय में स्वयंसेवकों को बताया गया कि वे अपने गांव और मोहल्लों में जाकर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से चर्चा करें तथा उच्च शिक्षा के महत्व को समझाते हुए महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करें।

छात्रवृत्ति और प्रवेश प्रक्रिया की दी जानकारी

प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने बताया कि ड्रॉप आउट विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें प्रवेश के लिए प्रेरित करना महत्वपूर्ण कार्य है। अभियान के दौरान वालेंटियर विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, निःशुल्क सुविधाओं और रोजगारोन्मुखी शिक्षा की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। स्वयंसेवकों ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है और प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए।

विद्यार्थियों तक पहुंच रही ऑनलाइन प्रवेश जानकारी

महाविद्यालय प्राचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “कॉलेज चलो अभियान” शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा से जोड़ने और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की अपील की। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश, महाविद्यालय चयन, फीस और दस्तावेज संबंधी जानकारी भी दी जा रही है।

समिति और प्राध्यापकों ने किया मार्गदर्शन

विद्यार्थियों की सूची अनुसार संपर्क करने का कार्य डॉ. अंतिम वाला जायसवाल, डॉ. प्रिया बघेल और डॉ. रितेश भावसार द्वारा किया जा रहा है। प्रो. आर.आर. मुवेल, कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि स्वयंसेवकों ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया है। कॉलेज चलो अभियान समिति के माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई, ताकि संपर्क के दौरान आने वाले प्रश्नों का उचित समाधान किया जा सके।

हेल्प डेस्क की भी दी जा रही जानकारी

कॉलेज चलो अभियान के संयोजक डॉ. अनिल पाटीदार ने बताया कि विद्यार्थियों से संपर्क के दौरान उन्हें हेल्प डेस्क की जानकारी भी दी जा रही है। स्वयंसेवकों से कहा गया है कि वे अपने मोहल्ले और ग्रामों में ऐसे ड्रॉप आउट विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ने का कार्य करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!