बड़वाह। कस्बा पंचायत के कचरा वाहन में अज्ञात लोगों ने लगाई आग…वाहन जलकर हुआ खाक…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह जनपद पंचायत के अन्तर्गत आने वाली बड़वाह कस्बा पंचायत में पांच साल पहले विधायक निधि से करीब 12 लाख रुपए की लागत से मिली कचरा वाहन में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात में किसी अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई।
जिससे रात के अंधेरे में वाहन जलकर खाक हो गया। वाहन चालक गोविंद ने बताया कि कालेज के समीप दशहरा मैदान मार्ग पर करीब एक माह से ज्यादा समय से खराब हालत मे कचरा भरा हुआ कचरा वाहन खड़ा था।
जिसमें बीती मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात मे किसी अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी गई। सुबह जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर देखा तो वह पूरी तरह जल चुका था। जनपद पंचायत की सबसे बड़ी कस्बा पंचायत मे कचरा वाहन एक ही था वह प्रतिदिन अलग अलग कालोनियों सहित मोहल्लों की गलियों मे पहुंचकर कचरा एकत्रित करता था। लेकर करीब एक माह से ज्यादा समय से वाहन खराबी के कारण खड़ा था।
पंचायत सचिव राजाराम यादव ने बताया कि कचरा वाहन के खराब होने पर उसे दुरुस्त करवाने के लिए पंचायत के पास राशि का आभाव था। वही इस संबंध मे सरपंच चेतना राजेश पाटीदार द्वारा अज्ञात लोगों द्वारा वाहन में आग लगाने के संबंध में पुलिस थाने मे शिकायत दर्ज करवाई जा रही हैं।




