खरगोन-बड़वानी
04 जून को बंद रहेगी बड़वानी शहर में विद्युत सप्लाय

बड़वानी; मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ यंत्री से प्राप्त जानकारी अनुसार 04 जून को 11 केवी आमल्यापानी फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा, जिसके कारण प्रात 7 बजे से 11 बजे तक ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, न्यू हाउसिंग बोर्ड, कैलाश नगर, अमन नगर, भगवान नगर, मदिना नगर, पूजा स्टेट, दशहरा मैदान, डीआरपी लाईन, गुरूशिवम, पानवाड़ी मोहल्ला सहित आस पास के क्षेत्रों में विद्युत सप्लाय बाधित रहेगा।




