अपराधइंदौरमुख्य खबरे

इंदौर में प्रॉपर्टी विवाद में 72 वर्षीय पिता की मौत, बेटे पर दुपट्टे से मुंह दबाकर हत्या का आरोप

सदर बाजार पुलिस ने हिदायतउल्लाह को किया गिरफ्तार, परिवार के बयानों और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज

जनोदय पंच। इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। परिवार ने प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय बलीउल्लाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण फिलहाल ओपन रखा। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों और बेटियों के बयान लिए।

बेटियों ने भाई पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक की बेटियों के मुताबिक, उनका भाई हिदायतउल्लाह लंबे समय से प्रॉपर्टी अपने नाम कराने को लेकर पिता से विवाद करता था और उनके साथ मारपीट भी करता था। परिवार के मुताबिक, घटना वाले दिन भी आरोपी ने कथित तौर पर दुपट्टे से पिता का मुंह दबाया और उनके साथ मारपीट की।

पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, परिवार के बयानों और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर सदर बाजार पुलिस ने हिदायतउल्लाह के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में हिदायतउल्लाह के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!