इंदौरअपराधमुख्य खबरे

इंदौर में 14 ग्राम ब्राउन शुगर तस्करी मामले में फरार सह-आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर पकड़ा

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी पर कार्रवाई, तेजपुर गड़बड़ी स्थित आईडीए मल्टी के आसपास से आरोपी पकड़ा

 जनोदय पंच। इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की। 14 ग्राम ब्राउन शुगर तस्करी मामले में फरार चल रहे सह-आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्रग्स प्रकरण में पूर्व में पकड़े गए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई गई। इसी क्रम में ब्राउन शुगर की तस्करी और उसके नेटवर्क में दिनेश थापा उर्फ पांचु की संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली।

घटना के बाद से फरार था दिनेश

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से दिनेश थापा उर्फ पांचु फरार चल रहा था। उसकी तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार पतारसी की। आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को उसके तेजपुर गड़बड़ी स्थित आईडीए मल्टी के आसपास मौजूद होने की जानकारी मिली।

घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर घेराबंदी की और फरार चल रहे सह-आरोपी दिनेश थापा उर्फ पांचु को पकड़ लिया। कार्रवाई इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!