बड़वाह। श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर सिक्ख साध संगत द्वारा विशेष दिवान के पश्चात छबील का किया वितरण…सिक्खों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित….

कपिल वर्मा बड़वाह। श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर गुरुवार को बड़वाह की सिक्ख संगत के द्वारा बस स्टैंड रोड़ स्थित गुरुद्वारे में विशेष दिवान आयोजित किया गया।
समिति अध्यक्ष सरदार सुरेंदर सिंह भाटिया ने बताया कि सुबह समूह संगत के द्वारा श्री सुखमनी साहेब जी का पाठ किया गया। पश्चात भाई बुध सिंह जी एवं रिक्की सिंह के जत्थे द्वारा गुरु जी की उस्तत करते हुए कीर्तन किया गया।
समिति के सचिवद्वय सरदार परविंदर सिंह एवं सरदार गुलबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पिछले 51 दिनों से गुरुद्वारा साहेब में नियमित रूप से श्री सुखमनी साहेब का पाठ करने वाली पांच महिलाओं को समिति के द्वारा सम्मानित भी किया गया।
मीडिया प्रभारी सरदार सतविंदर सिंह ने बताया कि लंगर के पश्चात पश्चात आमजन एवं संगत के लिए छबील मीठे शरबत की सेवा भी की गई। सेवा में समिति सदस्यों के साथ साथ परमित सिंह, रविंदर सिंह, जितेंदर सिंह, गुरशिश सिंह आदि संगत शामिल हुई।



