उज्जैन, देवास, रतलामअपराधमुख्य खबरे

उज्जैन में छात्र को मोबाइल नंबर देने पर बेरहमी से पीटा, बेल्ट-डंडों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

कक्षा 12वीं के छात्र को श्मशान घाट के पास ले जाकर बनाया निशाना, जान से मारने की धमकी देने का आरोप; तराना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जनोदय पंच। उज्जैन जिले में कक्षा 12वीं के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा को मोबाइल नंबर देने की बात पर आरोपियों ने उसे डंडे और बेल्ट से पीटा। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र अपने गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ता है। उसी की कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा भी उसके साथ बस से स्कूल आती-जाती है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने उससे मोबाइल नंबर मांगा था, जिसके बाद छात्र ने अपना नंबर दे दिया।

बाद में छात्रा ने छात्र के WhatsApp पर दो मिस कॉल कीं। इसी बात को लेकर आरोपी युवक नाराज हो गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र को निशाना बनाया।

श्मशान घाट के पास ले जाकर की मारपीट

बताया जा रहा है कि दो आरोपी छात्र को श्मशान घाट के पास ले गए, जहां अल्फेज शाह और वकील खान पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने छात्र को अर्धनग्न कर डंडे और बेल्ट से उसकी पिटाई की।

आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने छात्र को धमकी भी दी कि यदि उसने दोबारा किसी को मोबाइल नंबर दिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

मारपीट का वीडियो बनाकर Instagram पर किया अपलोड

आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और उसे Instagram पर अपलोड कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित छात्र ने अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद छात्र ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

तराना पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीड़ित की शिकायत पर तराना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!