मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

बड़वानी ; जनसुनवाई में आई शिकायत पर त्वरित एक्शन; ग्राम सगोदा राजपुर में सहायक कलेक्टर ने टीम ने किया फील्ड विजिट, नहर की सफाई शुरू

बड़वानीl कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं धरातलीय निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में कल दिनांक 02 जून 2026 को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में ग्राम सगोदा (तहसील अंजड़) निवासी कृषक श्री नानुराम पिता गेंदालाल यादव द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके की जांच कर प्रभावी कार्यवाही की गई है।शिकायतकर्ता ने खेत के मध्य से गुजरने वाली माइनर नहर की साफ-सफाई न होने, पानी के रिसाव से फसल प्रभावित होने तथा आवागमन हेतु पक्का रास्ता न होने की समस्या हेतु आवेदन दिया था।

कलेक्टर श्रीमती सिंह के त्वरित आदेश पर सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल, विभाग के मैदानी अधिकारियों एवं तकनीकी टीम द्वारा आज सुबह ही शिकायतकर्ता के खेत पर पहुँचकर विस्तृत फील्ड विजिट किया गया। मौके पर एनवीडीए विभाग द्वारा माइनर नहर की साफ-सफाई का कार्य प्रगति पर पाया गया, जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
वर्तमान में मौके पर किसी भी प्रकार का जल रिसाव नहीं पाया गया है। जल स्तर बढ़ने की स्थिति में रिसाव को रोकने हेतु संबंधित चौकीदार को गेट्स का उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में कृषक की सुविधा के लिए एक वैकल्पिक कच्चा रास्ता दिया गया है। कृषक की पक्के रास्ते की मांग पर अवश्यक कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया गया है। जिला प्रशासन जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के संवेदनशीलता से निराकरण हेतु प्रतिबद्ध है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!