इंदौरमुख्य खबरेराजनीति

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले MR-10 से विजय नगर तक जाम, ‘छात्रों की गूंज’ में जुटे हजारों युवा

एंट्री शुरू होते ही IDA ग्राउंड पर युवाओं की भीड़, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे समर्थक और छात्र

जनोदय पंच। इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम स्थल पर एंट्री शुरू होने के बाद हजारों युवा पहुंचे। शहर में MR-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं पर चर्चा होगी।

 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट से रेडिसन होटल जाते समय उनसे मिलने की कोशिश में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कई कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात नहीं कर पाए।

IDA ग्राउंड पर जुटे हजारों युवा

राहुल गांधी शाम 5:30 बजे रीजनल पार्क के सामने IDA ग्राउंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में एंट्री दोपहर 3:30 बजे से शुरू हो गई। ग्राउंड पर हजारों युवाओं की भीड़ मौजूद रही। कुछ युवा ‘RAGA’ लिखा चश्मा पहनकर पहुंचे।

छवि

ग्वालियर से दिव्यांशी भी कार्यक्रम में पहुंचीं। वह ‘आपसे (RAGA) प्यार है, इसलिए इंदौर आए हैं’ लिखा पोस्टर लेकर पहुंचीं।

शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक पर होगी चर्चा

कार्यक्रम में राहुल गांधी युवाओं और छात्रों से शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इंदौर में यह उनका पहला और देश में 5वां ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम है। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए करीब 2 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं। कार्यक्रम की अनुमति 31 शर्तों के साथ मिली है।

MR-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

कार्यक्रम के चलते MR-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। जाम में एक एम्बुलेंस की रफ्तार भी धीमी हुई, हालांकि रास्ता खुलने के बाद वह निकल गई। कार्यक्रम में व्यवस्था संभालने वाले वॉलंटियर्स को कांग्रेस की ओर से फ्री टी-शर्ट दी गई।

कार्यक्रम स्थल पर समर्थक ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ और ‘घर-घर गांधी, राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाते नजर आए।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!