सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में चिंतामणि गणेश के दर्शन करने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव, पंडाल की साज-सज्जा की सराहना

नालेपार स्थित पंडाल में विधिवत पूजन-अर्चन और आरती की, समिति ने एक माह की मेहनत से तैयार किया आकर्षक पंडाल

सेंधवा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय यादव भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नालेपार स्थित चिंतामणि गणेश प्रतिमा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान अजय यादव ने भगवान गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर आरती की और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

पंडाल और प्रतिमा की साज-सज्जा की सराहना

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने गणेश प्रतिमा एवं आकर्षक पंडाल की प्रशंसा करते हुए आयोजन समिति और कलाकारों द्वारा की गई मेहनत की सराहना की। उन्होंने प्रतिमा के आकर्षक श्रृंगार और पंडाल की साज-सज्जा की भी प्रशंसा की।

एक माह की मेहनत से तैयार किया पंडाल

समिति की श्रीमती पूजा ठक्कर ने बताया कि लगभग एक माह की मेहनत के बाद इस आकर्षक पंडाल को तैयार किया गया है। गणेश प्रतिमा बुरहानपुर से लाई गई है। प्रतिवर्ष समिति द्वारा यहां गणेश उत्सव के अवसर पर आकर्षक पंडाल सजाया जाता है।

भाजपा कार्यकर्ता और समिति सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष राहुल पंवार, गोलू यादव, सुनील अग्रवाल, विवेक तिवारी, सचिन शर्मा, विक्की छाबड़ा, विक्की वर्मा, तरुण स्वामी, संजय ठक्कर, प्रकाश ठक्कर, राकेश ठक्कर, आकाश ठक्कर, श्रीमती शांति बाई ठक्कर, श्रीमती पिंकी ठक्कर, श्रीमती शीतल ठक्कर, प्रीति ठक्कर, रिया ठक्कर, खुशी ठक्कर, श्रीमती राखी शर्मा, श्रीमती पूजा ठक्कर, विकास ठक्कर, पियूष ठक्कर, पवन ठक्कर, मिथुन शर्मा, शुभम वर्मा, करण प्रजापति, प्रिंस राठौर, राहुल खेड़कर, यश राठौर, करण चौहान, शंकर कुशवाह, क्रिश ठक्कर, शक्ति ठक्कर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!