सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में मनोकामनेश्वर मंदिर पर धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी, भजन-कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

पंडित गोविंद शास्त्री ने कराया राधा-कृष्ण का अभिषेक-पूजन, भक्तों ने किया आकर्षक श्रृंगार

सेंधवा। श्री मनोकामनेश्वर मंदिर, दिनेशगंज सेंधवा में 19 सितंबर, शनिवार को राधा अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पंडित गोविंद शास्त्री द्वारा प्रातः राधा-कृष्ण भगवान का अभिषेक एवं पूजन कराया गया। भक्तों ने श्री राधारानी का आकर्षक श्रृंगार किया।

भजन-कीर्तन में शामिल हुए श्रद्धालु

प्रातः 10:30 बजे से भजन प्रारंभ हुए। भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्तों ने भाग लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सहभागिता से धार्मिक वातावरण बना रहा।

जनप्रतिनिधि और समाजजन रहे मौजूद

आयोजन में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव, श्रीमती कला बाई शर्मा, नीमू ताई, संतोष शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, शंकर लाल श्रीवास्तव, कैलाश जी अग्रवाल, राकेश महाजन, पंडित ओमप्रकाश मिश्रा एवं सैकड़ों भक्त शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!