सेंधवाखेल जगतमुख्य खबरे

सेंधवा के देवली में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में 32 टीमों के बीच मुकाबला, धवली ने जीता खिताब

महाराष्ट्र की खामखेड़ा टीम रही उपविजेता, विजेता को ₹11,111 और उपविजेता को ₹5,555 की पुरस्कार राशि मिली

जनोदय पंच। बड़वानी जिले की वरला तहसील के ग्राम देवली में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। धवली की टीम विजेता और महाराष्ट्र के खामखेड़ा की टीम उपविजेता रही।

साई किराड़े फैंस क्लब, देवली द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में धवली की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ₹11,111 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं, महाराष्ट्र के खामखेड़ा की टीम उपविजेता रही, जिसे ₹5,555 की पुरस्कार राशि दी गई। दोनों टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

32 टीमों ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की कुल 32 टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुकाबलों के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का उद्देश्य

साई किराड़े फैंस क्लब, देवली द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

आयोजन में इनका रहा सहयोग

इस दौरान नेशनल कोर्डिनेटर पोरलाल खरते, जनपद उपाध्यक्ष सीताराम बर्डे, परशुराम सेनानी, महेंद्र सेनानी, सरपंच भायदास ब्राह्मने, उप सरपंच रेमसिंग किराड़े और शांतिलाल किराड़े उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समस्त ग्रामवासियों और खेल प्रेमियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!