खरगोन-बड़वानी

मनरेगा आयुक्त मयंक अग्रवाल ने किया कार्यों का निरीक्षण, पांच वर्षीय विकास योजना बनाने के दिए निर्देश

पाटी जनपद की पंचायतों में जल संरक्षण और आजीविका कार्यों की समीक्षा, संगठन की समस्याएं भी सुनीं।

जनोदय पंच। बड़वानी। मनरेगा आयुक्त श्री मयंक अग्रवाल ने पाटी जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी समस्याओं का मौके पर निराकरण कराया और अधिकारियों को जल संरक्षण एवं आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने ग्राम पंचायत बुदी में सीपीटी कार्य, आवली में बोल्डर चेकडेम, एक बगीया मां के नाम और रानीपुर में बोल्डर चेकडेम का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएमएमएस उपस्थिति से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का निराकरण किया गया।

जागृत दलित आदिवासी संगठन ने अल्पवर्षा के कारण नए कार्यों की स्वीकृति, समय पर मूल्यांकन और भुगतान की मांग रखी। आयुक्त ने अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पांच वर्षीय ग्राम पंचायत विकास योजना में जल संरक्षण और आजीविका के कार्य शामिल करने को कहा।

निरीक्षण में सिस्टम एनालिस्ट श्री ओवैस अहमद, कार्यपालन यंत्री श्री अनुग्रह सिंह, लेखाधिकारी निलेश जैन और टीआरआई के नॉलेज पार्टनर श्री एचबी द्विवेदी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!