खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार
बड़वाह। मां ॐ नर्मदा मूक बधिर एवं दृष्टि बाधित निःशुल्क आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने प्रवेश उत्सव मनाया…

कपिल वर्मा बड़वाह। शासन के निर्देश अनुसार हर वर्ष 15 जून से स्कूल चले हम अभियान के तहत विद्यालय मां ॐ नर्मदा मूक बधिर एवं दृष्टि बाधित निःशुल्क आवासीय विद्यालय सुराणा नगर बड़वाह में प्रवेश उत्सव मनाया गया हैं।
जिसमें मुख्य अतिथि BEO रेवाराम वर्मा एवं सामाजिक न्याय विभाग से नोडल अधिकारी कमलेश बिरला के द्वारा सरस्वती पूजन किया गया।
जिसके बाद बच्चों को तिलक लगाकर विद्यालय में नवीन बच्चों को प्रवेश देकर किताबें दी गई। जिसमें विद्यालय के संचालक संजय कदम एवं समस्त स्टॉप उपस्थित रहे।



