पानसेमल; कांग्रेस के गढ़ पन्नाली में भाजपा ले लगाई सेंध, 80 से अधिक ग्रामीणों ने विधायक के नेतृत्व में थामा कमल का साथ
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम पन्नाली में 80 से अधिक ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।

जनोदय पंच। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के पन्नाली गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान 80 से अधिक ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर ग्रामीण भाजपा परिवार से जुड़े।
जनसंपर्क अभियान के दौरान हुआ सदस्यता ग्रहण
पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के पानसेमल मंडल अंतर्गत जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद ग्राम पन्नाली में भाजपा सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि ग्राम पन्नाली लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। इस दौरान 80 से अधिक ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।

भाजपा की विचारधारा और योजनाओं से प्रभावित हुए ग्रामीण
कार्यक्रम में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता ग्रहण करने वाले ग्रामीणों का भाजपा परिवार में स्वागत किया गया। इस अवसर पर गांव, क्षेत्र और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
संगठन विस्तार को मिली मजबूती
कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि भाजपा का विस्तार केवल संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम भी है। ग्राम पन्नाली और राजपुरा क्षेत्र से जुड़े नए सदस्यों के संगठन में शामिल होने से भाजपा को स्थानीय स्तर पर और मजबूती मिलने की बात कही गई।



