खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल में मंडी शुल्क आधा होने पर कपास व्यापारियों ने विधायक श्याम बरड़े का किया अभिनंदन

कपास व्यापारियों की मांग पर मंडी शुल्क 1 रुपये से घटाकर 50 पैसे प्रति क्विंटल किए जाने के बाद आयोजित हुआ सम्मान समारोह।

जनोदय पंच। मंडी शुल्क में कमी के निर्णय के बाद खेतिया-पानसेमल कॉटन एसोसिएशन एवं क्षेत्र के कपास व्यापारियों ने विधायक श्याम बरड़े का अभिनंदन किया। व्यापारियों की मांग को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष रखने के बाद मंडी शुल्क 1 रुपये से घटाकर 50 पैसे प्रति क्विंटल किया गया।

व्यापारियों ने विधायक श्याम बरड़े का किया सम्मान

पानसेमल। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बरड़े का विधायक जनसेवा कार्यालय पर खेतिया-पानसेमल कॉटन एसोसिएशन एवं क्षेत्र के प्रमुख कपास व्यापारियों द्वारा पुष्पहार, शाल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। बताया गया कि लगभग चार माह पूर्व कपास व्यापार से जुड़े व्यापारी संगठनों ने मंडी शुल्क में कमी किए जाने की मांग विधायक श्याम बरड़े के समक्ष रखी थी। इसके बाद विधायक ने इस विषय को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष प्रमुखता से उठाया तथा भोपाल प्रवास के दौरान भी इस संबंध में चर्चा की।

मंडी शुल्क घटने से किसानों और व्यापारियों को राहत

व्यापारियों की मांग पर किसान एवं व्यापारी हित में मंडी शुल्क 1 रुपये प्रति क्विंटल से घटाकर 50 पैसे प्रति क्विंटल कर दिया गया। इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों एवं कपास उद्योग से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। विधायक श्याम बरड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों एवं व्यापारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि अधिक मंडी शुल्क के कारण जिनिंग एवं प्रेसिंग उद्योग महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे, जिससे स्थानीय रोजगार प्रभावित हो रहा था।

उद्योग और रोजगार को मिलेगा प्रोत्साहन

विधायक श्याम बरड़े ने कहा कि मंडी शुल्क में कमी से कपास उद्योग को नई गति मिलेगी, स्थानीय जिनिंग-प्रेसिंग इकाइयों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा हजारों श्रमिकों के रोजगार सुरक्षित होंगे। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता देवराज दादा पाटिल, जिला महामंत्री सचिन चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र शितोले, प्रेमसिंह पटेल, संजू सावले, मुरली साटोटे, अजमल राठौड़, मध्यांचल कॉटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महिपाल जैन, दीपेश हरसोला, खेतिया कॉटन एसोसिएशन अध्यक्ष आदित्य संचेती, प्रशांत मित्तल, संजय गोयल, ओमप्रकाश खंडेलवाल, तरुण हरसोला, सीताराम अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल, सुनील जैन, गोलू मित्तल, अमित गोयल, बंटी मित्तल, अनिल शर्मा, मनोज महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!