खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेराजनीति

बड़वाह। पुलिस थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व व सोमवती अमावस्या को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस थाना परिसर मे आगामी मोहर्रम पर्व व सोमवती अमावस्या को लेकर गुरुवार को एसडीएम सत्यनारायण दर्रों, एसडीओपी अर्चना रावत तहसीलदार शिवराम कनासे,थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर की उपस्थिति मे शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक मे मुस्लिम अंजुमन कमेटी के सदर शेख अयाज ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 16 या 17 जून को चांद दिखने के साथ ही मोहर्रम पर्व की शुरुआत होगी। व 26 जून को नगर में मोहर्रम के ताजियों का जुलूस निकलेगा। इस संपूर्ण आयोजन को लेकर मुस्लिम मोहल्ले में सफाई विद्युत व जल व्यवस्था को लेकर अपनी बात कही।

वहीं सोमवती अमावस्या पर नर्मदा तट पर बड़ी संख्या मे स्नान दान आदि के लिए श्रद्धालुओं का आना जाना रहेगा। इस संबंध मे एसडीएम सत्यनारायण दर्रों ने संबंधित विभागों को मोहर्रम पर्व के पहले सफाई जल व विद्युत व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

वहीं एसडीओपी अर्चना रावत व थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने सभी पर्वो को शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में भाई चारे के साथ मानने का कहा हैं।

इस दौरान नायब तहसीलदार निशा कनास, भाजपा नेता महिम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, सदर शेख अयाज, नायब सदर वसीम गुड्डा,दादू पंडित, दीपक सिंह ठाकुर,पार्षद मजहरअली, विजय महाजन, अनिल कानूनगो सहित नागरिक गण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!