खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशशिक्षा-रोजगारस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में विद्यार्थियों ने लिया हरियाली का संकल्प…

कपिल वर्मा बड़वाह। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर ज्योतिर्मय मूक-बधिर निःशुल्क विद्यालय, बड़वाह में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों को सुंदर गमलों में रोपित किया तथा प्रत्येक छात्र-छात्रा ने एक-एक पौधे की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री निशांत डोसी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, बड़वाह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन का संरक्षण है।

आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर बनेगा।” उन्होंने बच्चों की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक सहेजने का संदेश दिया।

विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने अपने-अपने पौधों के साथ सामूहिक प्रस्तुति दी। प्रत्येक गमले पर विद्यार्थी का नाम अंकित किया गया, जिससे पौधों की जिम्मेदारी उसी विद्यार्थी की रहे। बच्चों का उत्साह, अनुशासन और प्रकृति के प्रति समर्पण उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा।

विद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षकों ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रत्येक पौधे की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल की जाएगी, ताकि यह पहल हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सार्थक योगदान दे सके। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!