पानसेमल; मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक श्याम बरड़े का जनसंपर्क अभियान, योजनाओं और विकास पर किया संवाद
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अभियान में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं की जानकारी दी गई।

जनोदय पंच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। विधायक श्याम बरड़े ने खेतिया मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया और समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए।
खेतिया मंडल में चला विशेष जनसंपर्क अभियान
पानसेमल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पानसेमल विधानसभा के विधायक श्याम बरड़े ने खेतिया मंडल में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। विधायक श्याम बरड़े ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल हुई हैं तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, समाधान के निर्देश दिए
जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक श्याम बरड़े ग्राम पंचायतों और चौपालों में पहुंचे तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्राम टेमली में एक किसान द्वारा मूंग पंजीयन नहीं होने की शिकायत पर उन्होंने तत्काल तहसीलदार से चर्चा कर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करवाई। वहीं एकलव्य समाज के प्रतिनिधियों द्वारा मांग रखने पर भगवान एकलव्य के चबूतरे एवं प्रतिमा स्थापना के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों से आगामी वर्षा ऋतु में “खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में” रोकने का संदेश देते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान भी किया।
योजनाओं और उपलब्धियों की दी जानकारी
विधायक श्याम बरड़े ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, लखपति दीदी योजना, आत्मनिर्भर भारत अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया अभियान, हर घर जल योजना, वंदे भारत ट्रेन, आधुनिक अधोसंरचना विकास तथा महिला सशक्तिकरण एवं गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रकाश जोशी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सचिन चौहान, वरिष्ठ नेता नंदू चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस, चेनसिंह गदरे, संजू भोसले, गोरख यादव, जुगनू पवार, विजय चौधरी, विनोद गवले, जितेंद्र पाटील, रतीलाल गवले, सोनू भंडारी, मनोज भाई, प्रवीण चौहान, मालू किराडे, सुभाष पाटिल, योगेश जैन, देव नावडे, सायसिंह भाई, ओमकार खेड़कर, राजा चौहान, मनीष चौहान, संग्राम भाई, कैलाश खेड़कर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



