खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा और अंतर्विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न, फसल उपार्जन और मंडियों में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण और जल गंगा संवर्धन अभियान को जन आंदोलन बनाने पर दिया जाए जोर

बड़वानी; कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में समय-सीमा और अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने जिले के विकास कार्यों और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने फसल उपार्जन और किसान पंजीयन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कृषि उपज मंडियों में मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने समस्त एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने कार्यक्षेत्र की मंडियों के भारसाधक अधिकारी हैं, इसलिए स्वयं व्यवस्थाओं का परीक्षण कर निविदा और आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये प्रस्ताव विवेकपूर्ण और वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार होने चाहिए। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने मंडियों में निर्माण कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की।
राजस्व विभाग के अंतर्गत लंबित नामांतरण, बँटवारा एवं सीमांकन के मामलों को त्वरित गति से निपटाने के कड़े निर्देश दिए। जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जल संरक्षण को एक जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं जवाबदेहिता के साथ शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व जिले में जितने भी आंगनवाड़ी भवन निर्माणाधीन हैं, उन सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए।
जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत सिकल सेल टेस्ट करना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एएनसी रजिस्ट्रेशन और पीआईएच प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और सुधार के लिए समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को पाबंद किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले चिकित्सा संस्थानों की प्रतिदिन कड़ाई से निगरानी करें।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!