
युवा संगम का आयोजन 19 मई को किया जायेगा
बड़वानी 18 मई 2026/ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में बेरोजगार आवेदको को रोजगार मुहैया कराने के लिये जिले में 19 मई मंगलवार को प्रातः 11 बजे से शासकीय आदर्श महाविद्यालय करी बड़वानी में युवा संगम ( रोजगार मेला ) का आयोजन किया जायेगा । उक्त युवा संगम मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियो के प्रतिनिधियो द्वारा बेरोजगार आवेदको का साक्षात्कार पश्चात चयन की कार्यवाही की जायेगी ।
जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डूडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार 19 मई मंगलवार को आयोजित होने वाले इस युवा संगम में निजी क्षेत्र कम्पनियों में टेक्नो क्लिन एअर इण्डिया लिमिटेड पीथमपुर जिला धार से अप्रेन्टिस एवं प्लेसमेंट के 50-50 पदो के लिये अप्रेन्टिस टेªेनी वेल्डर के लिये वेतन 17 हजार रूपये प्रतिमाह स्टाईफण्ड योग्यता आईटीआई, कम्पनी टेªनी वेल्डर के लिये वेतन 17 हजार रूपये प्रतिमाह सीटीसी योग्यता डिप्लोमा, आईटीआई, ग्रेजुएट, अप्रेन्टिस टेªेनी आपरेटर के लिये वेतन 14 हजार रूपये प्रतिमाह स्टाईफण्ड, योग्यता आईटीआई, एवं मशीन आपरेटर के लिये वेतन 18 हजार रूपये प्रतिमाह सीटीसी, योग्यता डिप्लोमा, आईटीआई, ग्रेजूएट, आयु 18 से 25 वर्ष होना आवश्यक है।
इसी प्रकार औद्योगिक श्रमिक एसोसिएटस सागौर कुटी पीथमपुर धार की कम्पनी में फीटर, इलेक्ट्रीशियन, मनीनिस्ट, सीएनसी, वीएमसी, लेथ मशीन आपरेटर के लिये 5-5 पुरूष, मैकेनिक एवं बीमैकेनिक के 5-5 पदो के लिये महिला-पुरूषो हेतु, वेतन 15 से 20 हजार रूपये तथा भोजन, बस, पीएफ, बीमा सुरक्षा, जुते, वर्दी भी उपलब्ध कराई जायेगी । इन पदो के लिये योग्यता फीटर हेतु आईटीआई, इलेक्ट्रीशियन हेतु इलेक्ट्रीशियन, मशीनिष्ट हेतु मशीनिष्ट, टर्नर हेतु टर्नर, सीएनसी, वीएमसी हेतु सीएनसी, वीएमसी लेथ मशीन आपरेटर हेतु लेथ मशीन का तथा मैकेनिक हेतु बीमैकेनिक डिप्लोमा, बीमैकेनिक हेतु इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रानिक्स बीमैकेनिक डिप्लोमा होना आवश्यक है। हेल्पर ( फारमालाइन ) के 10 पद हेतु वेतन 10500 रूपये प्रतिमाह शैक्षणिक योग्यता 8वी उत्तीर्ण, हेल्पर ( फारमालाइन ) के 10 पद हेतु वेतन 11500 रूपये प्रतिमाह शैक्षणिक योग्यता 10वी उत्तीर्ण, हेल्पर ( फारमालाइन ) के 12 पद हेतु वेतन 13 हजार रूपये प्रतिमाह, शैक्षणिक योग्यता 12वी उत्तीर्ण तथा आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है।
वहीं बी-एबल फाउण्डेशन प्रायवेट लिमिटेड इन्दौर कम्पनी द्वारा मार्केटिंग, टेक्निकल 13 पदो हेतु वेतन 7 हजार से 12 हजार रूपये प्रतिमाह, योग्यता 12वी उत्तीर्ण आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिये । एयू स्माल फायनेंस बैंक जयपुर द्वारा बड़वाह, धामनोद, खरगोन, मनावर, रजपुर, सेंधवा में फिल्ड आफिसर 10 पदो के लिये साक्षात्कार लिये जायेंगे । वेतन 14 हजार रूपये प्रतिमाह तथा 12वी उत्तीर्ण, आयु 21 से 40 वर्ष के मध्य होना चाहिये । इच्छुक बेरोजगार आवेदक नियत दिनांक, स्थान पर अपने मूल अभिलेख अंकसूची, आधार कार्ड, समग्र आईडी, पासपोर्ट फोटो आदि के साथ उपस्थित हो सकते है।



