मध्यप्रदेशमालवा-निमाड़मुख्य खबरेसेंधवा

मध्यप्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले, पूरी लिस्ट देखे

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक आधार पर प्रदेशभर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी और विकासखंड अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। कई जिलों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

जनोदय पंच। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी और विकासखंड अधिकारियों के तबादले किए हैं। वल्लभ भवन, भोपाल से जारी आदेश में विभिन्न जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं निर्धारित की गई हैं।

विभाग ने जारी किए स्थानांतरण आदेश

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 15 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विकासखंड अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है। आदेश में कई अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर अन्य जिलों और जनपद पंचायतों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ पूर्व स्थानांतरण आदेशों में भी संशोधन और निरस्तीकरण किया गया है।

कई जिलों में बदली प्रशासनिक जिम्मेदारियां

स्थानांतरण आदेश के अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी सूची में सुश्री पूजा सोलंकी को जनपद पंचायत शाहगढ़ (जिला सागर) से क्षेत्रीय ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र राऊ (जिला इंदौर), अभिषेक त्रिवेदी को जनपद पंचायत पुनासा (खंडवा) से जनपद पंचायत कराहल (श्योपुर) तथा राकेश कुमार शर्मा को कराहल (श्योपुर) से पुनासा (खंडवा) पदस्थ किया गया है। यजुवेंद्र कोरी को ढीमरखेड़ा (कटनी) से गौरीहार (छतरपुर), प्रबल अरजरिया को पिपरिया (नर्मदापुरम) से नरसिंहगढ़ (राजगढ़) तथा ममता मिश्रा को कोतमा (अनूपपुर) से सोहागपुर (शहडोल) भेजा गया है। वहीं अंजली बड़ोले को सेंधवा (बड़वानी) से सुसनेर (आगर मालवा), जी.एस. प्रजापति को कठ्ठीवाड़ा (आलीराजपुर) से देवास तथा हैमलता मंडलोई को देवास से कठ्ठीवाड़ा पदस्थ किया गया है। संजीव कुमार तिवारी को सरई (सिंगरौली) से कुंडम (जबलपुर), प्रभाष राज घनघोरिया को नौगांव (छतरपुर) से शाहगढ़ (सागर), कृष्णकांत पाण्डेय को पथरिया (दमोह) से ढीमरखेड़ा (कटनी) तथा रीमा अंसारी को सेगांव (खरगोन) से झिरन्या (खरगोन) स्थानांतरित किया गया है। विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 49 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

पूरी लिस्ट नीचे देखे

   

 

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!