बड़वानी पुलिस में प्रशासनिक सर्जरी, वर्षों से जमे 152 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर एक ही थाने और अनुभाग में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण।

जनोदय पंच। बड़वानी पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 152 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर लंबे समय से एक ही थाने अथवा अनुभाग में पदस्थ कर्मचारियों को नवीन पदस्थापनाएं दी गई हैं। स्थानांतरित विवेचकों को लंबित प्रकरणों का विधिवत हस्तांतरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बड़ा तबादला आदेश
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार बड़वानी जिले में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यापक तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा जारी आदेश के अनुसार एक ही थाने में चार वर्ष तथा एक ही अनुभाग में दस वर्ष से अधिक समय से पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टि से नए कार्यस्थलों पर पदस्थ किया गया है। तबादला सूची में उप निरीक्षक ललीता चौहान, राजीव सिंह ओशाल, रमेश चंद्र चौहान, मो. अय्यूब शेख, गजेंद्र सिंह ठाकुर, सदाशिव कुमरावत, माधव पाटीदार, मेहताब सिंह, कमलेश सवनेर, राकेश मालवीय, राजेश गुप्ता, सुरभान सिंह निराले, संजय कुमरावत, अशोक सिंह भदौरिया, शांतिलाल तारे, इम्तेशाल मंसूरी, धनेश्वर राव पाटील, रमेश यादव, सचिन सिंह ठाकुर, प्रताप सिंह जाधव, शिवराम चौहान, कमल सिंह मीणा, सतीश पंवार, अशोक कुमार यादव, राकेश मंडलोई, मुबारिक खान, बलीराम पाटीदार, अर्जुन सिंह मंडलोई तथा राजनाथ मालके सहित अनेक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रधान आरक्षक और आरक्षक वर्ग में भी व्यापक बदलाव
आदेश के तहत प्रधान आरक्षक वर्ग में विजय सिंह सोलंकी, राजमल सिंह गोखले, देवीसिंह बघेल, सूरज कछवाहे, हिन्दु सिंह भिण्डे, ज्ञानसिंह तरोले, विक्रम मोर्य, गोरेलाल डुडवे, कुवर सिंह, रेमसिंह अलावा, हरेसिंह अलावा, दयाराम कन्नौज, राजेन्द्र बर्डे, घनश्याम बड़ोले, रविन्द्र चौहान, संजय भोसले, कमल सिंह ब्राम्हणे, भारत सिंह कनेश, नरेश ठकराव, बाबूलाल मंडलोई, प्रवीण चौहान, धीरज सुलिया, जगजोध सिंह चौहान, सौदान सिंह चौहान, बंशीराम चौहान, महेन्द्रपाल सिंह अहरवाल, राकेश मोर्य, संजय चौहान, जितेन्द्र सिसोदिया, सुनिल धुर्वे, अमरसिंह मंडलोई, संदीप परमार, राकेश अंडेलकर, राकेश पाटीदार, केशरे सिंह मंडलोई, बंशीलाल रावत, महेश कुमार मंडलोई, सावित्री आर्से, अजमेर सिंह रावत, सुनिल महाजन, सुमीत मीणा, बसंत कुमार पगारे, रामकिशोर प्रजापति, मुकेश यादव, राहुल पाटिल, विकास सेन, बलवीर मोरे, रूपसिंह मंडलोई, अनिता डावर सहित अनेक कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।
लंबित प्रकरणों के हस्तांतरण के बाद संभालेंगे नया कार्यभार
आरक्षक वर्ग में भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें रश्मि डावर, नारायण मंडलोई, सरदार सिंह डोडवा, रेलम जमरा, रेशम चौहान, कैलाश चौहान, राधेश्याम भंवर, रेवाराम अछाले, अनिल चौहान, रमेश बघेल, अशोक पंवार, साहिदा कनासे, जगन सिंह माली, अंतर सिंह रावत, संदीप पाटीदार, अमजद पठान, दीपिका मंडलोई, ललिता बर्डे, सुशीला निंगवाल, राहुल अलावा, टीना मुजाल्दे, अरविंद रावत, दुना निगवाल और सोहन चौहान सहित कई नाम शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित सभी विवेचक लंबित जांच और केस डायरी का विधिवत हस्तांतरण करने के बाद ही अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।



