खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, बड़वानी पुलिस ने लगाया 4,300 रुपए का चालान

बड़वानी। सोशल मीडिया पर खतरनाक मोटरसाइकिल स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद बड़वानी पुलिस ने कार्रवाई की। साइबर सेल ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान अश्वीन पिता अमरसिंह जाधव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम ओझर, तहसील निवाली के रूप में की।

पुलिस के अनुसार, बिना हेलमेट, तेज गति और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, बिना लाइसेंस वाहन चलाने तथा अनाधिकृत व्यक्ति को वाहन चलाने के लिए देने के मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 4,300 रुपए का चालान किया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी महेश सुन्नैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने की।

पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए जान जोखिम में डालकर स्टंट नहीं करने की अपील की है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रवि ठाकुर, प्रधान आरक्षक जगजोध सिंह चौहान, आरक्षक अरविन्द बार्चे और आरक्षक वेरसिंह जामोद की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!