मुख्य खबरेसेंधवा

विहिप पदाधिकारियों की बैठक, संगठन विस्तार सहित कई मुद्दों पर बनी रणनीति

खरगोन विभाग के बड़वानी और सेंधवा जिलों की बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

जनोदय पंच। सेंधवा के राजहंस होटल में विहिप की जिला बैठक आयोजित हुई। बैठक में भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए गोवंश संरक्षण, लव जेहाद, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में बड़वानी और सेंधवा जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

राजपुर प्रखंड जुलवानिया खंड स्थित राजहंस होटल में शुक्रवार को खरगोन विभाग के बड़वानी एवं सेंधवा जिलों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ खरगोन विभाग मंत्री मनोज वर्मा, विभाग सह मंत्री डॉ ललित तंवर, सेंधवा जिला अध्यक्ष गिरिवर दयाल शर्मा तथा बड़वानी जिला अध्यक्ष विष्णु गोयल ने मां भारती और भगवान राम दरबार के पूजन के साथ किया। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी प्रखंड बैठक, परिषद शिक्षा वर्ग, आगामी प्रवास तथा बाल बजरंगी संस्कार केंद्र प्रमुख दायित्व सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

भोजशाला फैसले और गोवंश संरक्षण पर विचार

विभाग मंत्री मनोज वर्मा ने धार जिले की भोजशाला पर आए फैसले को सनातन धर्म की जीत बताते हुए इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर भोजशाला को मंदिर होने का निर्णय मिला है, जिससे सकल हिन्दू समाज में हर्ष व्याप्त है। बड़वानी जिला अध्यक्ष विष्णु गोयल ने गोवंश तस्करी और लव जेहाद पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू संगठनों द्वारा देशभर में इसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

सेंधवा खरगोन विभाग सह मंत्री डॉ ललित तंवर ने संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की। बैठक में विभाग प्रशिक्षण प्रमुख वीरेन्द्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष गिरिवर दयाल शर्मा, विष्णु गोयल, सह मंत्री गिरीश पाटिल, बड़वानी सह मंत्री अखिलेश अहीर, सेंधवा सह मंत्री प्रीत यादव, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख सतीश जी केवट, मठ मंदिर प्रमुख भटु जी कुलकर्णी, दत्तू जी देवरे, पानसेमल प्रखंड अध्यक्ष हरि जाधव, सेंधवा प्रखंड अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!