मालवा-निमाड़मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में जयस का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, युवाओं ने समाजहित में संघर्ष का लिया संकल्प

मोंटू सोलंकी ने कहा— जयस संगठन आदिवासी, दलित और वंचित समाज की मजबूत सामाजिक आवाज बन चुका है

जनोदय पंच। सेंधवा में जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) का 13वां स्थापना दिवस गरिमामय कार्यक्रम के साथ मनाया गया। विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी महापुरुषों को नमन किया गया तथा युवाओं ने संगठन को मजबूत बनाकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

महापुरुषों को नमन कर मनाया स्थापना दिवस

सेंधवा विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज के महान क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सेंधवा विधायक एवं बड़वानी जयस जिलाध्यक्ष मोंटू सोलंकी ने युवा साथियों को मिठाई खिलाकर तथा जयस का गमछा पहनाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में “जय आदिवासी” और “जय जोहार” के नारों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल रहा।

जल-जंगल-जमीन और अधिकारों की लड़ाई पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोंटू सोलंकी ने कहा कि जयस संगठन की स्थापना 16 मई 2013 को जिला मुख्यालय बड़वानी में जल, जंगल, जमीन की रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा पीड़ित एवं शोषित परिवारों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज वर्षों से शोषण और उपेक्षा का शिकार रहा है तथा संवैधानिक अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया कि जयस अब देशभर में युवाओं की मजबूत सामाजिक आवाज बन चुका है।

युवाओं ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित युवा साथियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान विजय सोलंकी, कलम अवाया, राहुल सोलंकी, मगन जमरे, जितेंद्र डावर, रामेश्वर सोलंकी, सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सेंगर, प्रकाश डावर, किशन अलावे, साईं किराड़े, मंशाराम और देव जमरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!