खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल में कृषि क्रांति रथ रवाना, विधायक बरडे ने किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का दिया संदेश

“समृद्ध किसान दृ समृद्ध मध्यप्रदेश” अभियान के तहत कृषि कल्याण वर्ष 2026 में कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी

जनोदय पंच। पानसेमल में विधायक श्री श्याम बरडे ने “कृषि कल्याण वर्ष 2026” अंतर्गत कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ 16 मई से 28 मई तक 39 ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को आधुनिक, वैज्ञानिक, जैविक और प्राकृतिक खेती संबंधी जानकारी देगा।

कृषि क्रांति रथ को दिखाई हरी झंडी

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में विधायक जनसेवा केंद्र पानसेमल से विधायक श्री श्याम बरडे ने कृषि क्रांति रथ को रवाना किया। कार्यक्रम में किसान, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। भारत माता की जय, जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान के नारों के साथ कृषि रथ गांवों की ओर रवाना हुआ। विधायक श्री बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि देश का अन्नदाता किसान समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं शक्तिशाली बने तथा खेती लाभकारी व्यवसाय बने।

किसानों को आधुनिक खेती की दी जानकारी

विधायक श्री बरडे ने कहा कि पर्याप्त बिजली, सड़क, सिंचाई सुविधाएं, तालाब, डेम निर्माण, किसान सम्मान निधि, सहकारी समितियों से शून्य प्रतिशत ब्याज पर खाद एवं नगद सहायता तथा कृषि उपज मंडियों में उचित मूल्य मिलने से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्रांति रथ किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, फसल विविधीकरण और पराली प्रबंधन की जानकारी देगा।

अधिकारियों को गांव-गांव पहुंचने के निर्देश

विधायक श्री बरडे ने किसानों से नरवाई नहीं जलाने, मिट्टी परीक्षण करवाने और जैविक खाद को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पानसेमल मंडल अध्यक्ष श्री चन्द्रकान्त महाजन, खेतिया मंडल अध्यक्ष श्री रामचंद्र सोनीस, जलगोन मंडल अध्यक्ष श्री चेनसिंह गदरे, वरिष्ठ नेता श्री गोविन्द जोशी, पार्षद सुश्री सलोनी राणा, एल्डरमैन प्रतिनिधि मुकेश सावले, श्री प्रकाश जोशी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री पंडित माली, श्री रामदास तरोले, एल्डरमैन श्री मन्ना  शुक्ला, श्री प्रेमसिंह जाधव, फाडया  भोसले, श्री संजय  पटेल, श्री ललित सोनीस, श्री दिनेश  जाधव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री भोमराज  जैन और जनपद पंचायत कृषि समिति अध्यक्ष श्री जगदीश  भंडारी सहित बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!