मालवा-निमाड़खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

निवाली में बीज वितरण केंद्र का उद्घाटन, पानसेमल विधायक ने कृषकों को उन्नत खेती अपनाने का दिया संदेश

किसान ज्ञान भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, HDPS कपास और प्राकृतिक खेती के लिए किया गया प्रेरित।

जनोदय पंच।  बड़वानी जिले के निवाली स्थित किसान ज्ञान भवन परिसर में बीज वितरण केंद्र का उद्घाटन विधायक श्याम बर्डे ने किया। कार्यक्रम में किसानों को HDPS कपास, प्राकृतिक खेती और उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा 120 कृषकों को विभिन्न फसलों के बीज वितरित किए गए।

बीज वितरण केंद्र का उद्घाटन

बड़वानी, 13 जून 2026। विकासखण्ड निवाली स्थित किसान ज्ञान भवन परिसर में बीज वितरण केंद्र का उद्घाटन विधायक श्याम बर्डे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक ने कृषकों को HDPS कपास की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्नत कृषि तकनीकों के माध्यम से उत्पादन और आय में वृद्धि पर जोर दिया।

उन्नत खेती और प्राकृतिक कृषि पर जोर

इस अवसर पर उप संचालक कृषि के.सी. वास्केल ने कृषकों को कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए HDPS कपास एवं प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी। वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल सिसोदिया एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र सिटोले ने भी शासन की कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

120 कृषकों को बीजों का वितरण

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन—मोटा अनाज योजना के अंतर्गत मक्का बीज किस्म HQPM-5, HDPS कपास ATCH-605 तथा क्लोजर स्पेसिंग कपास हेतु Bio-6001 बीज का कुल 120 कृषकों को वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष पठान किराड़े, कृषि समिति अध्यक्ष सीताराम सेनानी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र सिसोदिया, पार्षद राजकुमार तड़वे, मंडल अध्यक्ष श्याम पंडित, अनुविभागीय अधिकारी कृषि वी.एस. बौद्ध, सहायक संचालक कृषि भरत सिंह सोलंकी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अंकिता बर्डे, कृषि विकास अधिकारी अनीता खरटिया, सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी संजय जोशी तथा कृषि विस्तार अधिकारी दौलत सिंह पंवार, मोहन पटेल, पंकज कनोजे, अकराम खरते, शांतिलाल गोरे, कैलाश जाधव एवं राकेश पंवार सहित जनप्रतिनिधिगण, जनपद सदस्य, पार्षदगण, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!