खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

जिला अस्पताल बड़वानी की आईसीयू यूनिट में मरीज का सफलता पूर्वक ईलाज किया गया

बड़वानी; सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटी से 6 जून को मरीज अनिता पति सुनिल उम्र 20 वर्ष निवासी देरवालीया की पाटी में नॉर्मल डिलेवरी होने के बाद सॉस लेने में तकलीफ होने के कारण जिला चिकित्सालय बड़वानी रेफर किया गया । जहां मरीज को एच.डी.यू. वार्ड में भर्ती किया गया जिसमें डॉ. दिनेश सिसोदिया मेडिसीन विशेषज्ञ के द्वारा देखा गया तथा मरीज को आईसीयू में ट्रांसफर कर मरीज को वेंटीलेटर पर 24 घंटे तक रखा गया और जांच करने पर मरीज के हृदय के वॉल्व में सिकुड़न पायी गई । आईसीयू के नर्सिंग ऑफिसर द्वारा डॉ. सिसोदिया के मार्गदर्शन में निरंतर मॉनिटरिंग की गई, जिससे मरीज की हालत में सुधार आता गया । मरीज की जांचो में सामान्य पाये जाने पर 11 जून को मरीज पुरी तरह से स्वस्थ होकर डॉक्टर द्वारा छूट्टी कर दी गई है।
डॉ. मनोज खन्ना सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बड़वानी के मार्गदर्शन में डॉ. दिनेश सिसोदिया द्वारा सफलता पूर्वक उपचार किया गया। मरीज वर्तमान में पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर परिजनों द्वारा सिविल सर्जन तथा आईसीयू यूनिट के नोडल ऑफिसर एवं इंचार्ज नर्सिंग ऑफिसर तथा समस्त स्टॉफ के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!