खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी की होनहार खिलाड़ी स्नेहा दाऊदे ने बढ़ाया देश का मान, एशिया कप हॉकी में जीता कांस्य पदक

बड़वानी;  जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बड़वानी जिले की प्रतिभावान खिलाड़ी कुमारी स्नेहा दाऊदे ने कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के हॉकी फीडर सेंटर की इस होनहार खिलाड़ी की ऐतिहासिक सफलता पर संपूर्ण बड़वानी जिले में गौरव और हर्ष का माहौल है। स्नेहा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर बड़वानी लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा बड़वानी नगर की समस्त जनता ने उन्हें हृदय से बहुत-बहुत बधाई दी है और उनके इस शानदार खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!