सेंधवा; चौधरी तेली समाज ने मनाई संत शिरोमणि संताजी जगनाड़े महाराज की 338 वि पुण्यतिथि

शहर में धार्मिक और सामाजिक परंपरा के तहत एक आयोजन में शोभायात्रा, पूजन-अर्चन, महाआरती और सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों की व्यापक सहभागिता रही और श्रद्धा के साथ पुण्यतिथि मनाई गई।
सेंधवा। बुधवार को सेंधवा शहर के चौधरी तेली समाजजनों ने संत शिरोमणि संताजी जगनाड़े महाराज की 338वीं पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर समाजजन महाराष्ट्र समाज मंदिर में एकत्रित हुए। सुबह 11 बजे यहां से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सुसज्जित रथ पर संत शिरोमणि महाराज का चित्र विराजमान था। बैंड की धुन पर समाज की महिलाएं और पुरुष नृत्य करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए।

मुख्य मार्गों से होते हुए पुष्पवर्षा
शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां समाजजनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। आयोजन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। शोभायात्रा चौधरी समाज मंगल कार्यालय, सरस्वती नगर तथा मंगल भवन के समीप समाज की भूमि पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां समाज का भव्य भवन निर्माणाधीन है। यहां संत शिरोमणि संताजी जगनाड़े महाराज के चित्र पर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।

महाआरती और सामूहिक भोजन का आयोजन
पूजन के पश्चात महाआरती की गई और इसके बाद सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष दिनेश मोतीलाल चौधरी, उपाध्यक्ष दगड़ू देवराम कदम, मुकेश बाबूराव चौधरी, भटूलाल राजाराम चौधरी, दिनेश आनंदा चौधरी, सहसचिव गौरव चौधरी चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण चौधरी, पार्षद व सभा पति अशोक चौधरी, सीएमओ मधु चौधरी, राजू बुधा चौधरी संजय किशन चौधरी बसंत जगन चौधरी, दादू चौधरी, अनिल चौधरी, अरूण दत्तात्रय चौधरी, चंचल चौधरी, महेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, गोपाल चौधरी, दीपक चौधरी सहित समाज के सदस्य एवं महिला मंडल उपस्थित रहे।






