सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा सहित अंचल में 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आंदोलन तेज

ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉरपोरेट छूट और नकली दवाओं की शिकायतों को लेकर दवा व्यवसायियों ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

जनोदय पंच। सेंधवा ब्लॉक सहित अंचल के सभी मेडिकल स्टोर 20 मई को बंद रहेंगे। ऑल इंडिया केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर किए जा रहे इस बंद को मध्य प्रदेश केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन का समर्थन मिला है। दवा व्यवसायी ऑनलाइन बिक्री, भारी डिस्काउंट और नकली दवाओं के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं।

ऑनलाइन दवा बिक्री पर जताई चिंता

दवा व्यवसायियों ने बताया कि कई ऑनलाइन कंपनियां बिना पर्याप्त नियंत्रण और डॉक्टर की वैध सलाह के दवाएं बेच रही हैं, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य को खतरा बढ़ सकता है। संगठन का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक मरीजों को दवाओं के सही उपयोग की जानकारी भी देते हैं, जो ऑनलाइन व्यवस्था में संभव नहीं है। वरला केमिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया।

कॉरपोरेट छूट और नकली दवाओं का विरोध

संगठन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बड़े कॉरपोरेट घराने भारी छूट देकर छोटे मेडिकल व्यापारियों के व्यवसाय को प्रभावित कर रहे हैं। नकली और अवैध दवाओं की बढ़ती शिकायतों पर भी चिंता व्यक्त की गई। सेंधवा शहर सहित धनोरा, चाचरिया, जुलवानिया, वरला और बलवाड़ी क्षेत्र के मेडिकल संचालकों ने बंद को समर्थन दिया है। बंद के चलते मरीजों और आम नागरिकों को दवाएं खरीदने में परेशानी हो सकती है। संगठन ने लोगों से आवश्यक दवाएं पहले से खरीदने की अपील की है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!