खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के सभी थाना परिसरों में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे।

जनोदय पंच। बड़वानी में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित हुई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के सभी थाना परिसरों में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों ने पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, मारपीट, लेन-देन और लंबित मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 08 आवेदकों ने विभिन्न मामलों में आवेदन दिए। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता

जनसुनवाई में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और वंचित वर्गों से जुड़ी शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। गंभीर मामलों में थाना प्रभारियों से दूरभाष पर जानकारी लेकर मौके पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी महेश सुनैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा कि “देशभक्ति-जनसेवा” के मूल मंत्र के साथ प्रत्येक पीड़ित को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!