बड़वानी। पिता की हत्या के आरोपी पर इनाम बढ़ाकर दस हजार घोषित

बड़वानी। जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने थाना बड़वानी के हत्या प्रकरण में फरार आरोपी पर घोषित इनाम राशि बढ़ा दी है।
थाना बड़वानी के अपराध क्रमांक 241/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत फरार आरोपी चंदन पिता जगन बडोले, निवासी नर्मदा फलिया, पुराना गांव, ग्राम पिछोड़ी, थाना बड़वानी की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में घोषित 5,000 रुपये की इनाम राशि निरस्त कर अब 10,000 रुपये का नगद इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने आमजन से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर निकटतम पुलिस थाना या नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और नियमानुसार इनाम दिया जाएगा। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।



