सेंधवा

सेंधवा की सान्वी मण्डलोई ने बैंगलोर में “BHAAV 2026” में कथक प्रस्तुति देकर बढ़ाया गौरव

“BHAAV 2026” कार्यक्रम में सान्वी मण्डलोई ने “नर्मदा अष्टक” और शास्त्रीय कथक की प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना प्राप्त की।

जनोदय पंच। सेंधवा की सान्वी मण्डलोई ने बैंगलोर स्थित The Art of Living International Center में आयोजित “BHAAV 2026” कार्यक्रम में कथक और “नर्मदा अष्टक” की प्रस्तुति देकर विशेष पहचान बनाई। गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रस्तुति को खूब सराहा गया।

“BHAAV 2026” में दी भावपूर्ण प्रस्तुति

बैंगलोर स्थित The Art of Living International Center में आयोजित भव्य कार्यक्रम “BHAAV 2026” में सान्वी मण्डलोई ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर शहर और गुरु परंपरा का गौरव बढ़ाया। यह आयोजन पूज्य गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

नटवरी कथक नृत्य अकादमी के तत्वावधान में आयोजित प्रस्तुति में “दाधीच शैली” की पारंपरिक एवं भावपूर्ण अभिव्यक्ति को दर्शकों ने सराहा। देशभर से आए कलाकारों के बीच सान्वी मण्डलोई ने अपने समूह के साथ पूज्य गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के समक्ष “नर्मदा अष्टक” की प्रस्तुति दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही शास्त्रीय कथक की प्रस्तुति देकर विशेष पहचान बनाई।

गुरुजनों को दिया उपलब्धि का श्रेय

सान्वी मण्डलोई की प्रस्तुति में गुरु परंपरा, भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय कला की सुंदर झलक देखने को मिली। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पूज्य गुरु पद्मश्री डॉ. पुरु दाधीच, गुरुमा डॉ. विभा दाधीच एवं गुरु डॉ. हर्षिता शर्मा दाधीच को दिया। सान्वी ने कहा कि गुरुजनों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!