सेंधवा में बीजेएस ने 75 वर्ष से अधिक आयु की मातृशक्तियों का घर पहुंचकर किया सम्मान
सेंधवा में मातृत्व सम्मान समारोह आयोजित, 93 वर्षीय सीतादेवी बागरेचा सहित वरिष्ठ माताओं का अभिनंदन

जनोदय पंच। भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) चैप्टर सेंधवा द्वारा मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में 75 वर्ष से अधिक आयु की वरिष्ठ मातृशक्तियों का उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मान किया गया। समारोह में प्रशस्ति पत्र, श्रीफल और मोतियों की माला भेंट कर माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
मातृशक्तियों का घर पहुंचकर किया सम्मान
सेंधवा में भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) चैप्टर सेंधवा के तत्वावधान में 16 मई 2026, शनिवार को मातृत्व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सकल जैन समाज की 75 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की मातृशक्तियों का उनके निवास स्थान पर पहुंचकर सम्मान किया गया।
सभी मातृशक्तियों को प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं मोतियों की माला भेंट की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने माताओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन समाज सेंधवा की सबसे वयोवृद्ध 93 वर्षीय मातोश्री श्रीमती सीतादेवी चंपालालजी बागरेचा का भी बीजेएस सदस्यों द्वारा अभिनंदन किया गया।
पदाधिकारी एवं मातृशक्तियां रहीं उपस्थित
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुरेश बागरेचा, सेंधवा शहर अध्यक्ष अशोक सकलेचा, सचिव भूषण जैन, कार्यकारिणी सदस्य प्रेमचंद सुराणा, राजेंद्र कांकरिया, परेश सेठिया, डॉ. एम.के. जैन, सौरभ जैन, किशोर सुराणा, तेजस शाह एवं मितेश बोकडिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त मातृशक्तियों में श्रीमती सीतादेवी चंपालालजी बागरेचा, श्रीमती कोकिलाबेन कांतिलालजी शाह, श्रीमती जयवंतिबेन जवेरचंदजी गोगरी, श्रीमती भारतीबेन सेठ, श्रीमती पन्नाबेन मधुकांतभाई शाह, श्रीमती सुवाबाई भंवरलालजी सुराणा, श्रीमती लीलाबाई घेवरचंदजी बुरड़, श्रीमती लीलाबाई कपूरचंदजी सुराणा, श्रीमती आशा बेन शांतिलालजी शाह, श्रीमती चेतना बेन किलुभाई शाह, श्रीमती चेतनाबेन डॉ. प्रवीणचंदजी लालका, श्रीमती लीलाबेन कुंवरजीभाई नागड़ा, श्रीमती सरोज महेंद्र कुमारजी जैन एवं श्रीमती सुशीला बेन रामलाल जी सकलेचा शामिल रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मातृत्व के प्रति सम्मान एवं संस्कारों की भावना को सुदृढ़ करना रहा। बीजेएस चैप्टर सेंधवा के इस प्रयास की समाजजनों ने सराहना की।



